स्तंभन दोष क्या होता है? इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानें डॉक्टर से

This image describes the erectile dysfunction

Loading

अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुष कई तरह की समस्यायों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, पुरुषों में स्तंभन दोष जैसी समस्या होना एक आम बात होती है। दरअसल, स्तंभन दोष जैसी समस्या पुरुषों में आम देखने को मिल सकती है, पर यह सबसे कम चर्चित स्वास्थ्य समस्याओं में से एक मानी जाती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या पुरुषों के आत्मविश्वास, रिश्तों और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। पर, इस सबके बावजूद ख़ुशी वाली बात यह है, कि ज्यादातर मामलों में स्तंभन दोष जैसी समस्या का इलाज करना संभव है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में कई पुरुषों के मन में कई सवाल आते हैं, कि आखिर स्तंभन दोष क्या होता है, और इसके होने के कारण और लक्षण क्या हो सकते हैं और अगर इस तरह की समस्या हो जाये, तो इसके इलाज के विकल्प किया हो सकते हैं? तो आपको बता दें, कि स्तंभन दोष जिसे ईडी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, स्तंभन दोष एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें एक पुरुष इरेक्शन प्राप्त करने में और इरेक्शन बनाए रखने में काफी ज्यादा असमर्थ होता है, या फिर यौन क्रिया के लिए इरेक्शन बहुत कमजोर होता है। इसके कारणों में, शरीर से जुड़ी कुछ समस्याएं, जैसे कि मधुमेह, मोटापा और कुछ मनोवैज्ञानिक कारण शामिल होते हैं। इसके कुछ जरूरी लक्षण हो सकते हैं जैसे इरेक्शन में दिक्कत और इरेक्शन में कमजोरी होना। इसके साथ ही इसके उपचार विकल्पों में, कुछ दवाइयां और जीवनशैली में बदलाव शामिल हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

स्तंभन दोष क्या होता है?

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि स्तंभन दोष को ईडी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, स्तंभन दोष एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें एक पुरुष इरेक्शन प्राप्त कर पाने में और इरेक्शन बनाए रख पाने में काफी ज्यादा असमर्थ होता है, या फिर यौन क्रिया के लिए इरेक्शन काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। दरअसल, अगर यह परेशानी कभी-कभार होती है, तो यह एक आम बात हो सकती है, जो आपको थकान या फिर तनाव के कारण हो सकती है। पर, अगर इस तरह की समस्या कुछ हफ्तों या फिर महीनों तक बनी रहती है, तो यह एक चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि यह एक बांझपन का संकेत हो सकता है, जिसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना महत्वपूर्ण होता है। 

स्तंभन दोष के क्या कारण हैं?

दरअसल, इरेक्शन दिमाग, नसों, ब्लड वेसल, हार्मोन और मांसपेशियों का एक तालमेल वाला काम होता है। आम तौर पर, अगर इनमें से किसी भी हिस्से में कोई भी दिक्कत, परेशानी होती है, तो इसकी वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या हो सकती है। स्तंभन दोष के कारणों में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

See also  Five most effective herbal remedies that increase sexual desire in male

1. शारीरिक कारण: शारीरिक कारणों में दिल की समस्याएं, डायबिटीज, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, नर्व डैमेज, दवाओं के साइड इफेक्ट, स्मोकिंग और शराब का सेवन, और प्रोस्टेट को प्रभावित करने वाली बीमारियां शामिल हो सकती हैं। 

2. मनोवैज्ञानिक कारण: मनोवैज्ञानिक कारणों में, चिंता, डिप्रेशन, रिश्ते में टकराव, कम आत्म सम्मान, काम या फिर आर्थिक तनाव हो सकता है। 

3. जीवनशैली से संबंधित कारण: दरअसल, इसमें खराब नींद, बैठने वाली दिनचर्या, काफी ज्यादा स्क्रीन समय, अनहेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधि में कमी शामिल हो सकती है। 

स्तंभन दोष के लक्षण

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि स्तंभन दोष जैसी समस्या हमेशा अचानक से शुरू नहीं होती, दरअसल इसका विकास काफी धीरे-धीरे होता है। इसके लक्षणों में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

1. इरेक्शन प्राप्त करने में दिक्कत होना। 

2. इरेक्शन बनाए रखने में काफी ज्यादा परेशानी होना। 

3. कमजोर इरेक्शन होना। 

4. यौन इच्छा में कमी होना। 

5. इजैक्युलेशन में देरी या फिर इजैक्युलेशन न हो पाना। 

6. यौन गतिविधि को लेकर चिंता या फिर तनाव में रहना। 

See also  पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी आने की मुख्य वजह क्या है और क्या है इसका आयुर्वेदिक उपचार  

आम तौर पर, अगर यह लक्षण 4 से 6 हफ्ते से ज़्यादा समय तक बने रहें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

स्तंभन दोष के उपचार के विकल्प

आम तौर पर, स्तंभन दोष के उपचार विकल्पों में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

1. लाइफस्टाइल में बदलाव

2. दवाएं

3. हार्मोन थेरेपी

4. काउंसलिंग और साइकोथेरेपी

5. वैक्यूम इरेक्शन डिवाइस (वीईडी)

6. पेनाइल इंजेक्शन या इंट्रा-यूरेथ्रल थेरेपी

7. पेनाइल ट्रांसप्लांट (गंभीर नपुंसकता के लिए)

निष्कर्ष: पुरुषों में स्तंभन दोष जैसी समस्या होना एक आम बात है। स्तंभन दोष एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें एक पुरुष इरेक्शन प्राप्त करने में और इरेक्शन बनाए रखने में असमर्थ होता है, या फिर यौन क्रिया के लिए इरेक्शन बहुत कमजोर होता है। इसके कारणों में, शरीर से जुड़ी कुछ समस्याएं और कुछ मनोवैज्ञानिक कारण आदि शामिल होते हैं। इसके लक्षणों में इरेक्शन में दिक्कत और इरेक्शन में कमजोरी होना शामिल होता है। यह समस्या पुरुषों के आत्मविश्वास, रिश्तों और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। पर इस समस्या का इलाज होना संभव है। अगर आपको भी स्तंभन दोष जैसी कोई समस्या है और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।