सर्दियों में कौन सी 3 गलतियों से रह सकते हैं आप पूरी सर्दी परेशान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Loading

असल में, हर मौसम में ऐसी कई गलतियां होती हैं, जो बहुत से लोगों द्वारा आम की जाती है। आम तौर पर, इन गलतियों से आपकी सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने लग जाती हैं। इसके अलावा, जो व्यक्ति पहले से ही इस दौरान किसी समस्या से पीड़ित होता है, उसको समस्याओं का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आमतौर पर, इस तरह की स्थिति के दौरान बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी गर्मियों के मौसम वाली आदतों को सर्दियों में भी दोहराने लग जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक साबित नहीं होती हैं। दरअसल, यह आदतें इस तरह कि होती हैं, जो न चाहकर भी आपकी सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव डाल देती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, लगभग हर व्यक्ति सर्दियों के मौसम में ऐसी आम गलतियों को जरूर करता है, जिससे न सिर्फ उसकी सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि इससे उसकी जीवनशैली भी काफी ज्यादा प्रभावित होती है। इन गलतियों में रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले छाए पीना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना और ज्यादातर फ्राइड फूड्स का सेवन करना आदि जैसी कई गलतियां शामिल हो सकती हैं। इन से एक व्यक्ति की सेहत काफी ज्यादा बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा कि आप इन आदतों को थोड़ा सा कंट्रोल में रखें, या फिर इन आदतों को धीरे -धीरे छोड़ दें। आम तौर पर, आज के समय में हर कोई चाहता है, कि उसका पेट, दिल और बाकी की हेल्थ बिल्कुल ठीक रहे, तो इसके लिए आपको अपनी सेहत की अच्छे से देखभाल करना और कोई भी बुरी आदत को न अपनाना जैसी आदतों को अपनाने कि काफी ज्यादा जरूरत होती है। इसके साथ ही, अपनी सेहत की देखभाल करने के लिए आपको इसके बारे में जानना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है, कि सर्दियों में इम्यूनिटी, डाइजेशन और एनर्जी तब तक ही ठीक रहती है जब तक आप कुछ आसान नियमों का पालन करते रहते हैं। इस में अपने शरीर को हर वक्र हाइड्रेट रखना, किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसको चेक करना, ऑइली फूड से दूर रहना जैसे नियम शामिल हो सकते हैं, जो आपकी जिंदगी को काफी ज्यादा आसान और समस्या से दूर कर देते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  डॉक्टर से जानें, आखिर प्रोटीन और फाइबर में से हमारे शरीर के लिए कौन सा पोषक तत्व ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

सर्दियों में की जाने वाली गलतियां जिससे आप पूरी सर्दी परेशान रह सकते हैं! 

1. सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीना

दरअसल, हम में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो सुबह उठकर केवल चाय की ही मांग करते हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती है, क्योंकि इस पर डॉक्टर का कहना है, कि सर्दियों के मौसम में व्यक्ति के शरीर में पहले से ही एसिडिटी हाई लेवल पर होती है और अगर आप इस दौरान रोजाना खाली पेट चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती है। शरीर में पहले से ही मौजूद एसिडिटी का हाई स्तर चाय पीने से और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आम तौर पर, यह सीधे गट लाइनिंग पर बुरा प्रभाव डालती है, जिसकी वजह से एक व्यक्ति को गैस, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। 

See also  Analysis On Sex Related Headaches And Post Sex Sadness And Mood Swings

2 रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना 

आम तौर पर, ऐसा सभी के साथ होता है, कि सर्दियों के मौसम में आधे से ज्यादा लोगों को तो प्यास ही नहीं लगती है, जिसकी वजह से वह सर्दियों में कम पानी पीते हैं और शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टर का इस पर कहना है, कि भले ही इस दौरान बहुत से लोगों को पानी की प्यास कम लगती है, पर इससे शरीर में पानी की कमी काफी ज्यादा हो जाती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बहुत कम हो जाता है और व्यक्ति का खून काफी ज्यादा गाढ़ा हो जाता है। इसकी वजह से एक व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, सिरदर्द और थकान जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप सोच सकते हैं, कि केवल आपके पानी न पीने की वजह से आपको कितनी सारी समस्याओं का सामना एक डीएम करना पड़ सकता है। इसलिए, आपके लिए रोजाना प्राप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसा करने पर आप कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। 

See also  Sexual Health: 5 reasons you need to visit a sexologist in India

3 ज्यादातर फ्राइड फूड्स का सेवन करना

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डॉक्टर के अनुसार ज्यादातर लोगों को फ्राइड फूड्स और स्नैक्स जैसे समोसा, पकोड़े और कचौड़ी जैसे ऑइली फूड्स का सेवन करना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, पर यह सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं। आम तौर पर, सर्दियों के मौसम में होने वाली इन क्रेविंग्स की वजह से लोगों का डाइजेशन काफी ज्यादा खराब हो जाता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी जैसी समस्याओं की काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इस तरह के भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। 

निष्कर्ष: सर्दियों में ऐसी कई गलतियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप पूरी सर्दी परेशान रह सकते हैं। इसलिए, सर्दियों में किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए आपको इस लेख में बताई गई आदतों को सुधारने की जरूरत होती है। खूब पानी पीकर बॉडी को हाइड्रेट रखने, फ्राइड फूड्स को खाने से बचने और एक्सरसाइज से पहले वार्म अप करना न भूलना जैसी आदतों को अपनाकर आप सर्दियों में होने वाली बीमारियों से अपने आप का बचाव कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।