स्वप्नदोष (नाईट फॉल) के कारण, मिथक और उपचार

Stress relief through natural therapies at Sanjiwani Health Centre.

Loading

स्वप्नदोष जिसे आमतौर पर गीले सपने भी कहा जाता है। यह कुछ ऐसा होता है, जो 15 से 25 आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं में बहुत आम होता है। पड़ने वालों को यह जानकर हैरानी जरूर होगी, पर हां महिलाओं के लिए भी यह आम बात है। कुछ ख़ोजकर्ताओं के मुताबिक, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं 21 वर्ष की उम्र तक पहुंचने -पहुंचते स्वप्नदोष का अनुभव करती हैं। इस तरह की स्थिति आमतौर पर रात में सोते समय या फिर सुबह के शुरुआती घंटों में अपने आप अनैच्छिक स्खलन के साथ होती है। किशोर अवस्था के लड़कों के लिए भारत में यह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय बन जाता है, खासकर जिन पुरषों ने हाल ही में हस्तमैथुन करना शुरू किया है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में इन उत्सर्जनों की घटना की तीव्रता आमतौर पर अलग अलग होती है। ज्यादातर ये स्थिति  किशोरावस्था के दौरान ही अनुभव होती है। कई लोग इस बात का दवा करते हैं कि, यह समस्या जब शुरू होती है, जब वह हफ्तों तक हस्तमैथुन करना बंद कर देते हैं, जबकि दूसरे कहते हैं कि वह तो उसी रात इससे छुटकारा पा लेते हैं, वह दिन के समय हस्तमैथुन करते हैं। आपको बता दें कि अपने पूरे जीवन में बहुत कम लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं। ये समस्या उनके मनोबल और आत्मविश्वास को बर्बाद कर रही है। यहां स्वप्नदोष (नाईट फॉल) के प्रमुख कारण दिए गए हैं :

स्वप्नदोष की समस्या के सामान्य कारण

लोगों में स्वप्नदोष कई कारणों की वजह से हो सकता है। वैसे तो यह नुकसानदायक नहीं होता है और यह लोगों में उम्र के साथ ठीक हो जाता है, लेकिन स्वप्नदोष की समस्या आपको लगातार बनी रहती है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। 

See also  What Is Nightfall Or Wet Dreams, Its Main Reasons And Side Effects?

1. वीर्य की पतली स्थिरता का होना 

2. जननांगों की बहुत ज्यादा उत्तेजना होना 

4. यौन गतिविधि की कमी या अनुपस्थिति होना 

5. बहुत ज्यादा पोर्नोग्राफी का देखना। 

6. नियमित रूप से स्खलन का न होना

7. रात को फुल ब्लैडर के साथ सोने जाना

8. मोटापा होना 

9. तनाव का होना 

10. फिजिकल इनैक्टिविटी का होना 

11. ज्यादातर सेक्स हार्मोन के सप्लीमेंट्स को लेना

12. कमजोर मांसपेशियां होना 

13. खराब जीवनशैली का होना 

14. बहुत ज्यादा धूम्रपान और शराब पीना। 

15. शारीरिक व्यायाम की कमी और सुस्ती होना। 

स्वप्नदोष के बारे में आम मिथक

स्वप्नदोष के उन मिथकों के बारे में बात करते हैं जिसकी वजह से भारत की नौजवान पीढ़ी का दिमाग खराब हो रहा है। स्वप्नदोष बारे में कुछ मिथक जोकि किशोरों और युवा वयस्कों के दिमाग मैं घूमते रहते हैं। 

1.स्वप्नदोष की वजह से यौन क्षमता में कमी आ सकती है। 

2.स्वप्नदोष एक दुर्लभ स्थिति है। 

3. जो हमेशा हस्तमैथुन करते हैं, केवल उन युवा पुरुषों में ही यह घटना होती है। 

4. रोजाना स्वप्नदोष की समस्या के कारण, स्तंभन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। 

5. नियमित हस्तमैथुन करना और विकृति स्वप्नदोष का कारण बनते हैं। 

See also  Are you leading a dissatisfied sex life? How to make it happen?

6. एक व्यक्ति को यह यौन रूप से कमजोर बना सकता है। 

7. रात के उत्सर्जन को हल केवल हस्तमैथुन ही कर सकता है। 

8. इसकी वजह से महिलाएं प्रभावित नहीं होती हैं। 

9. यह हमारी इम्यूनिटी को प्रभावित करता है। 

10. स्वप्नदोष वीर्य की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं या शुक्राणुओं की संख्या को कम कर देते हैं। 

11. नींद के दौरान संभोग सुख पाने के लिए आपको कामुक सपनों की आवश्यकता होती है। 

आयुर्वेद में स्वप्नदोष का उपचार

हालाँकि सबसे पहले इस बात को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि, स्वप्नदोष पूरी तरह से एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आम तोर पर स्वप्नदोष के ज्यादातर मामलों में किसी भी उपचार की जरूरत नहीं पड़ती। जब तक यह आपके जीवन को प्रभावित नहीं कर रहा हो  और उत्सर्जन की आवृत्ति बहुत ज्यादा न हो । 

स्वप्नदोष की समस्या को दूर करने के लिए आप एक स्वस्थ जीवन शैली या दैनिक दिनचर्या का पालन करना शुरू कर सकते हैं, जैसे कि 

1. आप जल्दी सोएं और जल्दी उठें। 

2. मांसाहारी भोजन का सेवन कम करें 

3. अपनी डाइट में हरी सब्जियों के सेवन को बढ़ाएं। 

4. अपनी शारीरिक गतिविधियों की तरफ ध्यान दें। 

5. स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें। 

6. रोजाना कसरत करें और स्वस्थ भोजन को अपनाएं। 

7. मांस, अंडे, सूखे मेवे, मसालेदार भोजन खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप ज्यादा बार स्वप्नदोष होता है। इन पदार्थों का सेवन सिमित करें। 

See also  When Your Wife Has Lost Interest in Sex: Understanding the Causes and Finding Gentle Solutions

8. अपने रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए और अपने तनाव के स्तर को कम करने के लिए कम से कम 20 से 30 मिनट तक कसरत करें।

9. अगर आपको लगे कि आपकी समस्या ज्यादा गंभीर है, और आपको तुरंत समाधान की जरूरत है तो आप डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

 स्वप्नदोष को कैसे रोक सकते हैं?

. रात के समय बादाम का दूध पिएं। 

. इस तरह की स्तिथि से अपने मन को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए, सोने से पहले किताब पड़ें। 

. ज्यादातर ध्यान करें। 

. कामोत्तेजक गुणों वाला भोजन करें।

निष्कर्ष : स्वप्नदोष की समस्या हानिकारक नहीं होती है। पुरुष और महिलाएं दोनों में  स्वप्नदोष की समस्या होती है। लेकिन ज्यादातर पुरुष इस समस्या से पीड़ित रहते हैं खासकर किशोर अवस्था के दौरान। यह समस्या वीर्य की पतली स्थिरता होना, मोटापा होना, तनाव का होना और बहुत ज्यादा पोर्नोग्राफी का देखना आदि के कारणों से उत्पन्न हो सकती है। स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए आप एक स्वस्थ जीवन शैली या दैनिक दिनचर्या का पालन जैसे जल्दी सोएं और जल्दी उठें, कसरत करें, हरी सब्जियों का सेवन करें और तनाव कम करें आदि कर सकते हैं। अगर आपको भी स्वप्नदोष की समस्या है और ये समस्या गंभीर हो गयी है और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं तो आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाके अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं