खट्टी डकार, छाती में जलन और पेट में बन रहे तेजाब का आयुर्वेदिक उपचार

खट्टी-डकार-या-छाती-में-जलन-का-मिला-आयुर्वेद-में-बेहतरीन-इलाज

Loading

आयुर्वेद में हर तरह की बीमारी का इलाज मौजूद है, वही बात करें छाती में जलन या खट्टी डकार जैसी समस्या का, तो इसका इलाज तो शुरू से ही इसमें मिलता आ रहा है, वही आयुवेद में इस तरह की समस्या का इलाज कैसे किया जाता है, और साथ इसका फ़ायदा लोगों में क्या दिखता है इसके बारे में लेख में चर्चा करेंगे ;

पेट की समस्या क्या है?

  • जब हमारे द्वारा पौष्टिक खाने का सेवन न करके कुछ ऐसे खाने की चीजों का सेवन किया जाता है जिसका असर हमारे पेट पर गलत पड़ता है जो आगे चल के खट्टी डकार, छाती में जलन व पेट में कब्ज जैसी समस्या को उत्पन्न करते है, उसे पेट की समस्या के नाम से जाना जाता है। 
  • वही बात करें पेट से जुड़े एक पहलु की जिसे एसिड रिफ्लक्स के नाम से भी जाना जाता है। एसिड रिफ्लक्स पेट से जुड़ा एक रोग है और यह तब होता है, जब पेट का एसिड लगातार एसोफैगस में वापस जाता है। एसोफैगस वह ट्यूब है जो आपके मुंह को पेट से जोड़ती है। आम भाषा में इसे पेट में तेजाब बनना भी कहते है।
See also  पुरुष की यौन शक्ति को ठीक रखने में कैसे रामबाण है, आयुर्वेदिक चिकित्सा ?

पेट से जुडी समस्या क्या है इसके बारे में तो आपने जान लिया है तो अगर इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहते है, तो इसके लिए आप बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक का चयन भी कर सकते है।

पेट में बने तेजाब का कौन-सा आयुर्वेदिक उपचार है ?

  • पेट में एसिड से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर के द्वारा कुछ घरेलू उपाय बताए गए है। जिसमे से पहला उपाय यह है कि आप 1 गिलास पानी लें, उसमें 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज, 5 पुदीने के पत्ते और 15 करी पत्ते डालें और इसे 5 मिनट तक उबालें, फिर सुबह इसे छानकर पी लें। 
  • वही दूसरे उपाय की बात करें तो इसमें आपको हमेशा खाना-खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ खाना है। 
  • इसके अलावा तीसरे उपाय में आपको 1 कप पानी लेना है और इसे 3 मिनट तक उबालना है। फिर इसमें कुछ सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर और 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहें इस पेय मिश्रण को रात को सोने से आधा घंटा पहले छानकर पीना है।
See also  Exploring Dhat Syndrome And Its Physical And Psychological Distress

यदि आप इन तीनो में से किसी भी एक उपाय का सहारा लेते है तो आप पेट में बन रहें तेजाब की समस्या से निजात पा सकते है।

क्या पेट में तेजाब और छाती में जलन की समस्या एसिड रिफ्लक्स की वजह से है !

  • जब पेट का एसिड वापस एसोफैगस की तरफ बढ़ता है, तो आपको खट्टी डकार, सीने में जलन, मतली, उल्टी, मुंह में गंदा पानी आना जैसे लक्षण महसूस हो सकते है।
  • वही एसिड रिफ्लक्स की वजह से आपको उल्टी से लेकर, पेट जलन, निगलने में दिक्कत जैसी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव :

आप पेट से जुडी किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहें है तो इससे बचाव के लिए आपको संजीवनी हेल्थ सेंटर का चयन करना चाहिए। वही आपको अगर उपरोक्त पेट व छाती में जलन के उपायों को अपनाने के बाद भी कोई फर्क नज़र नहीं आ रहा है तो इससे बचाव के लिए आपको अनुभवी डॉक्टरों से सलाह लेना चाहिए।

See also  आयुर्वेदिक उपचार से कैसे एक व्यक्ति के सेक्सुअल लाइफ में लाया जा सकता है सुधार

निष्कर्ष :

पेट व छाती में जलन की समस्या काफी खतरनाक है इसलिए जरूरी है की अगर आपको इसमें सामान्य सी भी परेशानी नज़र आ रहीं है तो इससे बचाव के लिए डॉक्टर के संपर्क में आ जाना चाहिए वो भी बिना उस परेशानी के ज्यादा बढ़े हुए।