उच्च कामेच्छा वाले पुरुषों में अक्सर नज़र आते हैं, यह 10 लक्षण, जानें इसे कैसे संतुलित किया जा सकता है। 

Loading

दरअसल यौन इच्छा हर व्यक्ति के जीवन का एक आम और कुदरती हिस्सा है। आमतौर पर व्यक्ति की यौन इच्छा न सिर्फ प्रजनन से जुड़ी होती है, बल्कि यह एक व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। पर कुछ पुरुषों में कई बार यौन संबंध बनाने की इच्छा आम से बहुत ज्यादा होती है। आपको बता दें कि इस तरह की स्थिति को डॉक्टरी भाषा में उच्च कामेच्छा (हाई लिबिडो) कहा जाता है। 

आमतौर पर पुरुषों में हाई लिबिडो की स्थिति कई बार रिश्ते, कामकाज और मानसिक संतुलन पर भी असर डालते हैं। इसलिए हर एक पुरुष का यह जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, कि आखिर हाई लिबिडो क्यों होता है और इस तरह की स्थिति को कैसे मैनेज किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में जानकारी लेते हैं।

हाई लिबिडो क्या होता है?

दरअसल डॉक्टर का कहना है, कि हाई लिबिडो का मतलब यौन इच्छा का सामान्य से बहुत ज्यादा या फिर उत्तेजना को महसूस करना होता है। आमतौर पर हार्मोनल बदलाव, तनाव और दवा का प्रभाव आदि के कारण यह स्थिति अस्थायी भी हो सकती है या फिर अस्थायी तौर पर भी हो सकती है। आपको बता दें कि हाई लिबिडो वाले पुरुष अक्सर ज्यादा कल्पना करते हैं, वह सेक्स की जरूरत जल्दी महसूस करते हैं और इसके साथ ही कई बार उनका संतुष्ट होना मुश्किल लगता है। इस को हाई लिबिडो कहा जाता है। 

पुरुषों में हाई लिबिडो के 10 प्रमुख लक्षण

आपको बता दें कि पुरुषों में हाई लिबिडो होने के एक नहीं, बल्कि कई कारण होते हैं, जैसे कि,

1. ज्यादा सोचना

आमतौर पर हाई लिबिडो वाले पुरुष अक्सर सेक्स के बारे में ही सोचते रहते हैं, फिर चाहे वो ऑफिस में या किसी मीटिंग में हो, घर के कामकाज में या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाना हो आदि। दरअसल इस तरह की स्थिति ज्यादातर बुजुर्ग पुरुषों की तुलना में युवाओं और टीनएज लड़कों में ज्यादा देखी जाती है। इसके साथ ही जो पुरुष अक्सर पोर्न वीडियो या फिर पोर्न तस्वीरों को ज्यादा देखते हैं, उनमें भी हाई लिबिडो को देखा जाता है। 

2. हस्तमैथुन करने की इच्छा

आमतौर पर पुरुष की एक उम्र के बाद हस्तमैथुन एक आम व्यवहार हो जाता है। पर अगर पुरुष द्वारा इस प्रक्रिया को दिन या फिर सप्ताह में कई बार दोहराया जाए, तो यह हाई लिबिडो की निशानी हो सकती है। 

3. हर समय सेक्स की इच्छा होना

आमतौर पर हाई लिबिडो वाले पुरुष हमेशा शारीरिक संबंध बनाने को तैयार रहते हैं, चाहे उन का साथी इसके लिए तैयार हो या फिर न हो। दरअसल यह एक  रिश्ते में असंतुलन पैदा कर सकता है।

4. नई-नई चीजों को आजमाना 

आपको बता दें कि आज के जमाने में पुरुष अपने साथी के साथ सेक्सुअली एक्टिव रहने के लिए, वो हर रोज नई-नई चीजों को आजमाने की बहुत कोशिश करते हैं। इस तरह के पुरुष नई यौन पोजीशन, किसी साथी या फिर कल्पना की तलाश में रहते हैं। ज्यादातर ऐसे पुरुष सेक्स टॉयज या बीडीएसएम जैसी चीजों में अपनी रुचि को दिखाते हैं। आमतौर पर इन कारणों की वजह से भी पुरुषों में हाई लिबिडो की समस्या को देखा जाता है।

5. बार-बार पार्टनर बदलना

दरअसल आज के ज़माने में अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए पुरुष आमतौर पर शहरों में अक्सर एक नहीं बल्कि कई सेक्स साथी के साथ में रहते हैं। इस तरह के पुरुष सेक्स को इमोशनल कनेक्शन से कई ऊपर मानते हैं। जिसकी वजह से उन में हाई लिबिडो की समस्या को देखा जाता है। 

6. पोर्नोग्राफी की लत लग जाना

आपको बता दें कि हाई लिबिडो का एक प्रमुख लक्षण यह भी है कि व्यक्ति पोर्न का बहुत ही ज्यादा सेवन करता है और इसके बिना वो उत्तेजित नहीं हो पाता है। 

7. सेक्स न मिलने पर चिड़चिड़ापन

सेक्स न मिलने पर पुरुष में चिड़चिड़ा पन आ जाता है। आपको बता दें कि जब पुरुष की यौनइच्छा पूरी नहीं होती है, तो इस तरह के पुरुषों में मानसिक असंतुलन देखा जा सकता है। वह पुरुष जल्दी ही चीड़ बैठते हैं या फिर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के पुरुष हर छोटी छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं, आत्मग्लानि या फिर निराश और सेक्स न मिलने पर थक जाते हैं। 

8. यौन उत्तेजना को नियंत्रित न कर पाना 

आमतौर पर हाई लिबिडो वाले पुरुष कई बार अपनी यौन उत्तेजना को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और इस तरह के पुरुष पब्लिक प्लेस पर ही अनुचित व्यवहार करने लग जाते हैं। 

9. नाइटफॉल या सेक्स से जुड़ी नींद में गतिविधियां

दरअसल नींद में यौन गतिविधि या फिर बहुत ज्यादा नाईट फॉल होना एक व्यक्ति में हाई लिबिडो की समस्या होने का संकेत हो सकती है। 

10. सेक्स को स्ट्रेस रिलीफ का जरिया मानना

आमतौर पर हाई लिबिडो वाले पुरुषों के लिए सेक्स सिर्फ एक भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं होता, बल्कि ये उसके लिए एक मानसिक राहत का जरिया बन जाता है।

हाई लिबिडो को कैसे संतुलित किया जा सकता है?

1. सेक्स थेरेपिस्ट या साइकॉलजिस्ट से मिलें : अगर आपको सेक्स करने की इच्छा बहुत ज्यादा होती है और इसका ख्याल आपको बार बार आता है, और आप से बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं हो पाता है, तो आप इस विषय पर सेक्स थेरेपिस्ट या साइकॉलजिस्ट के पास जाकर बात करें। 

2. मेडिटेशन और योग : हाई लिबिडो वाले व्यक्तियों को अपने मन को शांत रखने के लिए रोजाना मेडिटेशन और योग को करना चाहिए। बता दें कि ऐसे पुरुष के मानसिक संतुलन के लिए ध्यान और प्राणायाम बहुत ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं।

3. व्यायाम करें : आमतौर पर हाई लिबिडो वाले पुरुषों को नियमित कसरत करनी चाहिए। नियमित कसरत से ऊर्जा बैलेंस में रहती है और तनाव कम होता है, जिससे हाई लिबिडो की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। 

4. फोकस : ज्यादातर इस से पुरुषों को अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि व्यस्त जीवनशैली हाई लिबिडो को आम कर सकती है। 

5. रूटीन बनाएं : सेक्स की बातों पर ध्यान देने की बजाए किताबें पढ़ें, खेल खेलें, सामाजिक कामों में हिस्सा लें। ऐसा करने पर आपका मन भटकता है और आपका ध्यान सेक्सुअल एक्टिविटी से हट जाता है। 

6. डाइट पर ध्यान दें : दरअसल हाई लिबिडो वाले पुरुषों को अपनी डाइट में ज्यादातर मसालेदार और उत्तेजक चीजें जैसे कि कैफीन, अल्कोहल को कम करना चाहिए। 

7. स्क्रीन कंट्रोल करें : इससे पीड़ित पुरषों को अपनी स्क्रीन कंट्रोल में करनी चाहिए, उनको ज्यादातर पोर्न और उत्तेजक कंटेंट से दूरी बना कर रखनी चाहिए। 

8. पार्टनर से बात करें : इसके बारे में अपने साथी से बात करें और अपनी जरूरतों के बारे में उससे खुलकर बातचीत करें।

निष्कर्ष : बता दें कि पुरुषों में हाई लिबिडो होना कोई बीमारी नहीं है। यौन इच्छा हर व्यक्ति के जीवन का एक आम और कुदरती हिस्सा होता है। पुरुषों में हाई लिबिडो होने के एक नहीं, बल्कि कई कारण होते हैं और अगर यह जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करने लग जाए, तो इन को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। हाई लिबिडो होने पर तुरंत आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। अगर आपको भी हाई लिबिडो या इससे जुड़ी कोई भी परेशानी है और आप इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

प्रश्न 1. क्या हाई लिबिडो होना एक बीमारी है?

नहीं, हाई लिबिडो होना किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है, लेकिन अगर यह आपकी भावनात्मक, सामाजिक या व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर रही है, तो इस को हाइपरसेक्सुअल डिसऑर्डर माना जा सकता है। 

प्रश्न 2. क्या हाई लिबिडो टेस्टोस्टेरोन से जुड़ा होता है?

हां, हाई लिबिडो टेस्टोस्टेरोन से जुड़ा होता है। टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का मुख्य सेक्स हार्मोन होता है। इसका उच्च स्तर हाई लिबिडो का कारण हो सकता है, पर यह एकमात्र कारण नहीं है।