आखिर ऑयल पुलिंग करने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Essential essential oils for health benefits at Sanjivani Health Centre.

Loading

आज हर बीमारी के लिए फिर से प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ रहा है। दरअसल, इन्हीं प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों में से एक है ऑयल पुलिंग करना। हम में से ज्यादातर लोग इसका नाम सुनकर इसे ट्रेंडी कह सकते हैं। बेशक यह सुनने में ऐसा ही लगता है, पर यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक तरीका है, जो ज्यादातर मुंह की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इस तरीके में मुंह में तेल को भरकर कुछ समय तक के लिए घुमाया जाता है और फिर उसको बाहर निकाल दिया जाता है। दरअसल, मुँह की सफाई करना न केवल सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आज लोग काफी ज्यादा बिजी है, जिसकी वजह से उनको मुँह से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योकि इस दौरान वह अपने मुँह की अच्छे से देखभाल बिल्कुल भी नहीं कर पाते हैं। इन समस्याओं में मुँह से बदबू आना और दांतों में दर्द होना शामिल है। इस समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए आप ऑयल पुलिंग का सहारा ले सकते हैं। 

आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार ऑयल पुलिंग केवल मुँह के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। अक्सर लोग मुँह की सफाई करने के लिए ऑयल पुलिंग का चुनाव करते हैं और यह काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित होती है। दरअसल, ऑयल पुलिंग के बहुत से फायदे हो सकते हैं, जिस में दांत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाना, मुंह की बदबू को खत्म करना, इम्यूनिटी मजबूत करना, त्वचा के लिए फायदेमंद होना, दांतों को सफेद करना और पाचन तंत्र को बेहतर बनाना जैसे फायदे शामिल हैं। इसे रोजाना सुबह उठकर करने से न केवल आपके मुंह की सेहत ठीक रहती है, बल्कि शरीर की भी सेहत बनी रहती है। शरीर से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं 

See also  सामान्य यौन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे जो कर रहे है महिला और पुरुष के यौन स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित 

सेहत के लिए ऑयल पुलिंग के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? 

1. दांत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार 

दरअसल, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में ऑयल पुलिंग काफी सहायता प्रदान करती है। इस तरह की स्थिति में, सरसों, नारियल और नीम के तेल का इस्तेमाल आप ऑयल पुलिंग करने के लिए कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह के समय ऑयल पुलिंग करते हैं, तो इससे न केवल मसूड़ों की सूजन कम होती है, बल्कि दाँतों में होने वाला दर्द भी काफी कम हो जाता है। 

2. मुंह की बदबू को खत्म करने में मददगार 

आज लोग दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से परेशान है और इसमें मसूड़े भी शामिल हैं। आज लोगों में मसूड़ों से जुड़ी समस्या होना एक आम बात है, जिसमें मुँह से बदबू आना शामिल है। मुँह से आने वाली बदबू से न केवल व्यक्ति का काम प्रभावित होता है, बल्कि इससे पर्सनालिटी पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, मुंह में बैक्टीरिया का बढ़ना इस समस्या का एक मुख्य कारण माना जाता है। ऐसे में, अगर आप रोजाना सुबह सबसे पहले ऑयल पुलिंग करते हैं, तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और साथ के साथ मुंह की बदबू और गंध भी खत्म हो जाती है। 

See also  How does the Ayurvedic approach to menopause stabilize mood and anxiety?

3. इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार 

आम तौर पर, मुँह में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है और इस बात को आयुर्वेद भी मानता है। दरअसल, मुंह में मौजूद इन हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने के लिए आप रोजाना ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। आम तौर पर, इससे न केवल शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि इससे सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या भी काफी कम हो जाती है। 

4. त्वचा के लिए लाभदायक 

ऑयल पुलिंग मुंह और दांतों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। दरअसल, अगर आप रोजाना ऑयल पुलिंग करते हैं, तो इससे न केवल मुंह के खराब बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं, बल्कि इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं। इससे मुंहासे, स्किन का डलनेस और दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लग जाते हैं। 

ऑयल पुलिंग कैसे की जा सकती है? 

ऑयल पुलिंग करना काफी ज्यादा आसान है। इसके लिए सुबह उठकर सबसे पहले एक चम्मच तेल मुंह में लें, ध्यान रहे इस वक्त आप खाली पेट होने चाहिए। इसके बाद तेल को कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपने मुंह में घुमाते रहें। ध्यान रहे, इस दौरान तेल मुँह से निकलना नहीं चाहिए। कम से कम 10 मिनट के बाद इस को मुँह से बाहर निकाल दें और बाद में गुनगुने पानी से अपने मुंह को अच्छे तरीके से धो लें और अच्छे से ब्रश कर लें। दरअसल, अगर आप इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप 5 मिनट तक के लिए इसे अपने मुँह में रख सकते हैं और कुछ वक्त बाद इसका समय बड़ा सकते हैं। 

See also  Comprehensive note on male menopause

निष्कर्ष: जैसे कि इस लेख में बताया है, कि ऑयल पुलिंग के बहुत से फायदे होते हैं। मुंह या दांत से जुड़ी गंभीर समस्या में आप ऑयल पुलिंग करने के लिए डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप संजीवनी हेल्थ सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल! 

प्रश्न 1. ऑयल पुलिंग के लिए कौन-सा तेल बेहतर हो सकता है?

दरअसल, ऑयल पुलिंग के लिए आप नारियल तेल, सरसों का तेल और तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्रश्न 2. ऑयल पुलिंग करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

ऑयल पुलिंग करते वक्त बहुत सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिसमें तेल को न निगलना, खाली पेट ही ऑयल पुलिंग करना और ब्रश करने से पहले करना शामिल है।

Medically Reviewed & Authored By – Dr. Jawahar

Dr. Jawahar is an experienced sexologist with over 35 years of expertise in Ayurvedic and herbal treatments. He specializes in addressing male and female sexual health concerns through traditional herbal medicine, focusing on patient well-being, quality care, and natural treatment approaches.