आखिर क्या होता है इरेक्टाइल डिसफंक्शन का घरेलू इलाज? डॉक्टर से जानें

This image describes the home remedies for erectile dysfunction.

Loading

आज के समय में पुरुष कई तरह की गंभीर समस्यायों से पीड़ित रहते हैं। इसके साथ ही इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या पुरुषों में यौन से जुडी होती है, आम तौर पर, जिसमें एक व्यक्ति का लिंग सेक्स करने के लिए उत्तेजित नहीं हो पाता है। आपको बता दें, कि जब लिंग में खून क प्रवाह काफी तेजी से होता है, तो वह सेक्स करने के लिए उत्तेजित हो जाता है, पर जब लिंग में खून का परवाह तेजी से या फिर ज्यादा नहीं होता है, तो इस तरह कि स्थिति में, एक वयक्ति को इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

हाल ही में, हुए एक अध्ययन ने इस बात की पुष्टि की है, कि 40 साल से भी ज्यादा उम्र के लगभग 20 प्रतिशत पुरुष इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। आम तौर पर, लोगों के खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल होने की वजह से अब कम उम्र के लोगों को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

दरअसल, दिल, गुर्दा और नींद से संबंधित बीमारी, डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारणों की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या उत्पन्न होती है। आम तौर पर, इरेक्टाइल जैसी समस्या होने पर आसानी से इसका इलाज हो सकता है। दरअसल, इसके इलाज के लिए कई तरह के उपाय मौजूद हैं। इस तरह की समस्या को लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर और थेरेपी के जरिए काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। पर, इन सब के अलावा हमारे पास कुछ असरदार घरेलू उपाए भी मौजूद हैं, जिनकी सहायता से इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या का पुरे तरीके से इलाज किया जा सकता है, या फिर पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से कुछ घरेलू उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, जिसकी सहायता से आप अपनी सेक्सुअल लाइफ का पुरे तरीके से आनंद ले सकते हैं। 

See also  खट्टी डकार, छाती में जलन और पेट में बन रहे तेजाब का आयुर्वेदिक उपचार

इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए कुछ असरदार घरेलू उपाए 

1. बादाम का सेवन करें 

आपको बता दें कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने और एक व्यक्ति की सेक्सुअल लाइफ को आनंद से भरने के लिए बादाम सालों से इस्तेमाल किये जा रहे हैं। क्योंकि बादाम में, विटामिन ई की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पूरे शरीर के खून को सेहतमंद रखने के साथ -साथ उसके सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती है। दरअसल, खून का यह सर्कुलेशन सेक्स करने की इच्छा को बढ़ाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में, बादाम को शामिल कर सकते हैं। 

2. अनार का सेवन करें 

See also  स्तंभन दोष क्या होता है? इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानें डॉक्टर से

दरअसल, अनार सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। आमतौर पर, अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या से आपका बचाव करते है। दरअसल, अनार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में, एक अनार या फिर एक गिलास अनार के जूस को शामिल कर सकते हैं। 

3. रोजाना व्यायाम करें 

इस बात को लगभग सभी जानते हैं, कि रोजाना कसरत करने से आधी बीमारी खत्म हो जाती है। असल में, इंसान को ज्यादातर बीमारियां कमजोर शरीर की वजह से होती हैं। इसके साथ ही, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या भी उनमें से एक है। रोज कम से कम आधे घंटे तक हल्का फुल्का व्यायाम करके इस तरह की समस्या को ठीक किया जा सकता है। रोजाना कसरत करने से आपका शरीर फिट, मोटापे से दूर और आप अपनी सेक्सुअल लाइफ का अच्छे तरीके से आनंद ले सकेंगे

See also  इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

निष्कर्ष

इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या पुरुषों में यौन से जुडी होती है, जिमें एक व्यक्ति का लिंग सेक्स करने के लिए उत्तेजित नहीं हो पाता है। खानपान में गड़बड़ी,खराब लाइफस्टाइल, दिल, गुर्दा और नींद से संबंधित बीमारी, डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारणों की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या उत्पन्न होती है। बादाम का सेवन, अनार का सेवन, रोजाना व्यायाम करने जैसे कुछ असरदार घरेलू उपायों से इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या का पुरे तरीके से इलाज या फिर पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। इसके गंभीर या फिर इसके अन्य कोई और कारण होने पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आपको भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी कोई समस्या है और आप इस से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में इस के विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Medically Reviewed & Authored By – Dr. Jawahar

Dr. Jawahar is an experienced sexologist with over 35 years of expertise in Ayurvedic and herbal treatments. He specializes in addressing male and female sexual health concerns through traditional herbal medicine, focusing on patient well-being, quality care, and natural treatment approaches.