सेक्स लाइफ बेहतरीन करने के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक औषधियाँ है मददगार ?

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय, दवा, उपचार, जड़ी-बूटियां

Loading

अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को खुशहाल बनाने के लिए हर जोड़े की खवाहिश होती है की उनकी सेक्स लाइफ बेहतरीन रहें और इसके लिए वो काफी कुछ करते है और बहुत से लोग है जो तरह-तरह की दवाइयां भी लेते है ताकि उनकी सेक्स लाइफ अच्छे से चल सकें। पर कई बार बाहर की दवाई का भी कोई असर नहीं होता, पर आज के लेख में हम बात करेंगे की किस तरह आयुर्वेदिक दवाई हमारी मदद करते है, सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में ;

क्या है सेक्स पावर ? 

  • सेक्स करने के लिए बहुत अधिक उर्जा की आवश्यकता पड़ती है और इसी उर्जा को सेक्स पावर कहा जाता है। 
  • वास्तव में सेक्स पॉवर में कमी से मतलब यह है कि सेक्स के दौरान आप अपनी क्षमता के अनुसार सेक्स नहीं कर पा रहे है या कुछ ही मिनटों में बुरी तरह थक जा रहे है।
  • वहीं कुछ लोग गलत तरीके से सेक्स करने की वजह से भी थक जाते है जिसकी वजह से उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

सेक्स पावर के बारे में और विस्तार से जानना चाहते है तो इसके लिए आपको बेस्ट सेक्सोलॉजिस्ट का चयन करना चाहिए।

See also  Can Ayurveda Help In Managing Nervous System Disorders? Common Conditions Treated By Ayurveda

सेक्स पावर कैसे बढ़ाए ?

  • अगर आप भी दिन भर इंटरनेट पर सेक्स पावर बढ़ाने के घरेलू उपचार या मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाएं खोजते रहते है तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी इन पर पूरा भरोसा ना करें। 
  • आज कल बाज़ार में सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए तमाम तरह की टैबलेट मौजूद है लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि इन दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण कई समस्याएं भी हो सकती है। इन दवाइयों की बजाय यौन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपचार अपनाएं। आयुर्वेद के अनुसार सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए शरीर में उर्चा का संचय होना बहुत ज़रुरी है। शरीर जितना उर्जावान रहेगा आप उतने ही बेहतर क्षमता के साथ सेक्स कर पायेंगें। 

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक औषधियाँ है मददगार ?

  • सेक्स पावर बढ़ाने वाली सबसे पहली आयुर्वेदिक औषधि की बात करें तो वो है शिलाजीत। वहीं ये औषधि एक शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक औषधि है। इसके सेवन से यौनशक्ति बढ़ती है। शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचें। शारीरिक ताकत में कमी महसूस हो, तो शिलाजीत का सेवन करें। इसे लंबे समय से पुरुषों की सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में शिलाजीत चूर्ण को मिलाकर अच्छी तरह से उबालें और इस दूध को पी जाएं।
  • दूसरी औषधि है सफेद मूसली जोकि एक ऐसी हर्ब है, जिसे वियाग्रा की तरह फायदेमंद माना गया है। यह पुरुषों की सभी सेक्सुअल समस्याओं का रामबाण इलाज है। सफेद मूसली को व्हाइट मूसली भी कहते है। पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए एक शक्तिशाली कामोत्तेजक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में सफेद मूसली जड़ के पाउडर का उपयोग किया जाता है। मूसली पुरुष कमजोरी, शारीरिक दुर्बलता, स्तंभन दोष, रात का उत्सर्जन आदि के उपचार में उपयोगी मानी जाती है। 
  • कौंच के बीज सेक्स संबंधित सभी समस्याओं को आसानी से ठीक करने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा है। कौंच के बीज को वेलवेट बीन (velvet bean) भी कहते हैं। इससे सेक्स पावर बढ़ता है। इसे आप कुछ दिनों तक इस्तेमाल करेंगे, तो कमजोरी, नामर्दी, ढीलापन और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं बहुत जल्दी दूर हो जाएंगी। वे पुरुष जो बांझपन की समस्या से ग्रस्त है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसके नियमित सेवन से शरीर की उर्जा बढ़ती है, वीर्य बढ़ता है और सेक्स के दौरान आप जल्दी थकते नहीं है। वही इसके सेवन की बात करें तो इसे आप आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण के साथ लें और उसे शहद या दूध के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। 
  • आमला, बहेड़ा और हरड इन तीन तरह के औषधियों के मिश्रण को त्रिफला कहा जाता है। यह वजन कम करने, कब्ज़ दूर करने के अलावा सेक्स पावर बढ़ाने में बहुत असर दायक औषधि मानी जाती है। इसे चूर्ण के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। जो लोग सेक्स करते समय बहुत जल्दी थक जाते है उन्हें इस जड़ी बूटी का सेवन नियमित रुप से करना चाहिए।  
See also  Understand the Four Main Categories of Psychosexual Disorder

इन समस्त उपायों को सेक्स पावर बढ़ाने के लिए प्रयोग करना चाहिए या नहीं इसके बारे में जानने के लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

निष्कर्ष :

बाहर की किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने से पहले एक डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और उनकी सलाह के बगैर किसी भी तरह की दवाई का सेवन न करें। 

Medically Reviewed & Authored By – Dr. Jawahar

Dr. Jawahar is an experienced sexologist with over 35 years of expertise in Ayurvedic and herbal treatments. He specializes in addressing male and female sexual health concerns through traditional herbal medicine, focusing on patient well-being, quality care, and natural treatment approaches.