शीघ्रपतन के क्या है कारण, रोकथाम व बचाव के तरीके ?

Is-Premature-Ejaculation-A-Permanent-Condition

आमतौर पर एक सामान्य पुरुष का स्खलन (इरेक्शन) सेक्स के 5 से 7 मिनट के बीच हो जाता है। हालांकि, जल्दी डिस्चार्ज होने की वजह से सेक्स करने के एक से दो मिनट पहले या दो मिनट के भीतर पुरुष का वीर्य निकल जाता है जो आपके और आपके साथी दोनों के लिए एक चिंता का विषय बन सकता है। वहीं लगभग 30% से 40% पुरुष अपने जीवन में शीघ्रपतन का अनुभव करते है। तो चलिए जानने की कोशिश करते है की क्या है शीघ्रपतन के कारण और इस समस्या से कैसे हम खुद का बचाव कर सकते है वो भी घरेलु उपाय की मदद से ;

शीघ्रपतन के कारण क्या है ?

  • आज के जमाने में बढ़ा हुआ स्ट्रैस या अन्य कोई मानसिक कमज़ोरी भी शीघ्रपतन की समस्या का निर्माण कर सकती है। डायबिटीज़ की बीमारी में भी शीघ्रपतन की समस्या दिखाई देती है।
  • घबराहट या तनाव का महसूस करना।  
  • खराब यौन तकनीक या अनुभवहीनता।
  • बहुत ज्यादा उत्तेजना का महसूस होना। 
  • यौन आत्मविश्वास की कमी का सामना करना। 
  • अवसाद की समस्या का सामना करना। 
  • रिश्ते में समस्या के कारण। 
  • प्रारंभिक यौन अनुभव में कमी का महसूस होना।  
  • जैविक कारक जैसे आनुवंशिकी या हार्मोन के स्तर में गिरावट का आना।

शीघ्रपतन की समस्या क्या है ?

  • अलग-अलग आयु वर्ग के लोग शीघ्रपतन या Premature ejaculation का अनुभव जरूर करते है। इस समस्या का कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन यह यौन जीवन को कम सुखद जरूर बना देती है ये समस्या, जिसकी वजह से शीघ्रपतन का शादी-शुदा जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। जीवन पर भयानक प्रभाव भी डालते है। 
  • कुछ लोग शीघ्र स्खलन के कारण निराश भी हो जाते है। लेकिन उन्हे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्युकी इस समस्या से निकलना काफी आसान है।
  • शीघ्रपतन एक ऐसी स्थिति है, जब कोई व्यक्ति संभोग के दौरान या प्रवेश से पहले या शीघ्र ही नियंत्रण के बिना स्खलन करता है। यह कम से कम यौन उत्तेजना के साथ होता है और व्यक्ति वास्तव में इतनी जल्दी स्खलन की इच्छा नहीं करता है।
  • इससे प्रदर्शन करने का दबाव व्यक्ति को मिलता है और अतिरिक्त चिंता रोगी के संकट में जुड़ जाती है। यह पुरुषों में यौन रोगों की अभिव्यक्तियों में से सबसे आम है। लगभग सभी पुरुष अपने यौन जीवन में एक बिंदु पर इस स्थिति के शिकार जरूर होते है।

शीघ्रपतन के प्रकार क्या है !

  1. शीघ्रपतन के पहले प्रकार में आजीवन शीघ्रपतन है और इसमें पहले सेक्स के समय आजीवन शीघ्रपतन या प्राइमरी शीघ्र स्खलन होता है।
  2. दूसरा है एक्वायर्ड या माध्यमिक शीघ्रपतन का होना या पिछले समय के दौरान समस्या के बिना यौन अनुभव होने के बाद इसका विकसित होना।

शीघ्रपतन की रोकथाम कैसे की जाती है ?

  • ब्रह्यचर्य का पालन करें। 
  • मसालेदार पदार्थों से दूरी बनाकर रखें। 
  • अपनी चिंता या स्ट्रैस को मैनेज करके रखें।
  • नशीले पदार्थों का सेवन बन्द करें। 
  • चाय-कॉफी का सेवन करना कम करें। 
  • डॉक्टर से तुंरत चिकित्सा संबधी परामर्श लेना न भूले।

शीघ्रपतन का उपचार समय पर करवाकर आप इस समस्या से खुद का बचाव आसानी से कर सकते है।

शीघ्रपतन से बचाव के लिए कौन-से घरेलु उपचार है मददगार ?

  • दूध के साथ जायफल का सेवन शीघ्रपतन की समस्या को रोक सकता है।
  • शतावर का दूध के साथ सेवन करना शीघ्रपतन में लाभदायक हो सकता है।
  • रात के समय 4 से 5 बादाम पानी में भिगोकर रखें, दूसरे दिन सुबह ऊपरी छिलका निकालकर दूध में पीसकर उस दूध का सेवन करें जिससे आप कुछ ही दिन में देखेंगे की आप इस समस्या से खुद का बचाव आसानी से कर सकते है। 
  • मक्खन और मिश्री का रोजाना सेवन शीघ्रपतन की समस्या से बचाव के लिए लाभदायक माना जाता है।
  • अधिक प्याज का सेवन शीघ्रपतन की समस्या को बड़ा सकता है, इसलिए कच्चे प्याज का सेवन करना आज से ही बंद करें।
  • अदरक से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। अदरक के सेवन से लिंग में रक्त संचार ज्यादा होने से लिंग की ताकत बढती है और शीघ्रपतन की समस्या कम होती है।
  • छुआरे का घी के साथ सेवन करना शीघ्रपतन में लाभदायक माना जाता है।
  • हरे ताज़े आंवलों के 10 ग्राम रस में शहद (मधु) 50 ग्राम मिलाकर चाट लें। इसका प्रयोग करने से वीर्य का पतलापन दूर हो जाता है।
  • अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से बचाव करना चाहते है, तो इसके लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

शीघ्रपतन की समस्या होने पर क्या नहीं खाना चाहिए ?

  • ज्यादा मीठा व चीनी वाले आहार से आपको बचना चाहिए।
  • उच्च स्टार्च सामग्री वाले भरपूर आहार का सेवन करना बंद करें।
  • शराब का अत्यधिक सेवन करने से बचें।
  • धूम्रपान जैसे नियमित रूप से निकोटीन को लेना बंद करें।
  • जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन हमेशा के लिए बंद कर दें।
  • कार्बोनेटेड पेय का अधिक सेवन करने से बचें।

शीघ्रपतन की समस्या कितने समय तक व्यक्ति को परेशान करती है ?

  • शीघ्रपतन की स्थिति दो मिनट से अधिक नहीं रहती है। इसका वास्तव में मतलब है कि ऐसी समस्या से पीड़ित व्यक्ति स्खलन से पहले 2 मिनट से अधिक समय तक संभोग का आनंद नहीं ले सकते है। 
  • यह स्थिति यौन निराशा के साथ-साथ शर्मिंदगी का सामना भी आदमी को करा सकती है।

शीघ्रपतन से बचाव के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक सेंटर !

  • शीघ्रपतन की समस्या व्यक्ति के सेक्स लाइफ पर काफी गलत प्रभाव डालती है। इसलिए इस समस्या से बचाव के लिए आपको आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्युकि यदि हमारे द्वारा आयुर्वेद का सहारा लेकर अपनी समस्या का इलाज करवाया जाएगा तो समस्या का खात्मा जड़ से होता है और आयुर्वेदिक उपचार का हमारे सेहत पर किसी भी प्रकार का कोई गलत प्रभाव भी नहीं पड़ता है। 
  • वहीं आप चाहें तो शीघ्रपतन का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से आसानी से कर सकते है, और इसके इलाज के लिए आपको संजीवनी हेल्थ सेंटर का चयन करना चाहिए। क्युकि इस सेंटर में अनुभवी डॉक्टरों की मदद से आयुर्वेदिक तरीके से मरीज़ का इलाज आसानी से किया जा सकता है। 

ध्यान रखें :

शीघ्रपतन की समस्या का मतलब सेक्स करने की समस्या की अवधि पर रोक का लगना और इस समस्या को आप रोकने के लिए खुद से खुद का ध्यान अच्छे से रखें और  खुद का ध्यान रखने में कमी के कारण अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो इसके लिए आपको डॉक्टर के चयन पर देर नहीं करना चाहिए। 

निष्कर्ष :

शीघ्रपतन की समस्या से बचाव के लिए आपको अपने खाने-पीने पर खास ध्यान रखना चाहिए और समस्या ज्यादा न बढ़े इसके लिए आपको समय पर डॉक्टर का चयन करना चाहिए। वहीं ध्यान रहें इस समस्या को रोकने के लिए किसी भी तरह की दवाई का सेवन खुद से न करें, नहीं तो गलत दवाई का असर आपके सेक्स लाइफ को पूरी तरह से ख़राब कर सकते है, इसलिए दवाई के सेवन पर खास ऐतिहात बरते।