क्या हाई कोलेस्ट्रॉल नपुंसकता का कारण बन सकता है? जानिए डॉक्टर से

Loading

आज के समय में लोगों की बदलती जीवनशैली और बदलते खान पान की वजह से उनको कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो कई बार ज्यादा परेशान रहते हैं। मौजूदा जीवनशैली में हमने पाया है, कि इस दौरान लोगों में तनाव और अवसाद का स्तर काफी ज्यादा बड़ा है। बता दें कि विशेष रूप से ऐसा पुरुषों के साथ ही हो रहा है। क्योंकि उन पर घर संभालने की जिमेदारी और सफलता प्राप्त करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही दोस्ती, रिश्तेदारी आदि भी उनको काफी ज्यादा तनाव दे रही हैं। आपको बता दें कि कभी-कभी खराब वैवाहिक जीवन भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। आमतौर पर इस तरह की स्थिति का न सिर्फ पुरुषों की मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि इसके साथ पुरुषों की ओवर ऑल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर आपको यह जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी कि अक्सर जब लोगों का मूड काफी ज्यादा खराब होता है, या फिर वह तनाव में होते हैं, तो इस दौरान वह अपने मन को बहलाने के लिए जंक फूड आदि का ज्यादा सेवन कर बैठते हैं। दरअसल इसकी वजह से उनको मोटापा जैसी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आप इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि जब आप अनहेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लग जाता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है, कि पुरुषों में हाई कोलेस्ट्रॉल नपुंसकता का एक बहुत बड़ा कारण होता है। दरअसल इस दौरान कई लोगों के मन में यह सवाल आता है, कि क्या यह वाकई सच है? और हाई कोलेस्ट्रॉल और नपुंसकता का आपस में क्या संबंध है? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नपुंसकता हो सकती है?

दरअसल हाई कोलेस्ट्रॉल व्यक्ति में नपुंसकता का एक प्रमुख कारण हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का मतलब है, कि जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो इस दौरान धमनियों में एक किस्म का प्लाक जमा हो जाता है, जो उनको संकरा और कठोर बना देता है। साथ ही इसकी वजह से ब्लड फ्लो बाधित होता है। आमतौर पर इस तरह की स्थिति को प्लाक जमाव कहा जाता है। बता दें कि अगर वक्त रहते हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से न निपटा जाए, तो इस दौरान शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे तरीके से नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति की ओवर ऑल हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी बात से यह स्पष्ट होता है, कि हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव पुरुषों की यौन क्षमता पर भी पड़ सकता है और साथ ही इसकी वजह से उन में नपुंसकता की समस्या को देखा जा सकता है। 

आइये डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से समझते हैं, दरअसल जब किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, तो इस दौरान शरीर में ब्लड फ्लो बाधित हो जाता है। और इस तरह की स्थिति पुरुषों के गुप्तांग में भी होती है। खून के प्रवाह में कमी होने की वजह से पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है और बता दें कि इरेक्टालइ डिस्फंक्शन नपुंसकता का एक बहुत बड़ा कारण होता है। हालांकि आपको बता दें कि अपने शुरुआती दिनों में यह पूरी तरह नपुंसकता को नहीं बढ़ाता है। पर अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का उपचार समय पर न किया जाए, तो धीरे-धीरे पुरुषों को इरेक्शन में परेशानी आने लग जाती है। आमतौर पर इस तरह की स्थिति भविष्य में पुरुषों के लिए नपुंसकता की मुख्य वजह बनकर उभर सकती है। 

आमतौर पर इसके इलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण वयक्ति को हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ जैसी समस्यायों का खरता बढ़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति में नपुंसकता का जोखिम और भी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल व्यक्ति का गलत खानपान, मोटापा, धूम्रपान, शराब का सेवन और साथ ही तनाव जैसी जीवनशैली की आदतें इस समस्या को और भी ज्यादा गंभीर बना सकती हैं। इसलिए इस दौरान अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना बहुत जरूरी होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे मैनेज करें

वास्तव में अगर पुरुषों को नपुंसकता जैसी समस्या से अपना बचाव करना है, तो उनको सबसे पहले अपने हाई कोलेस्ट्रॉल को सही तरह से मैनेज करना चाहिए। इसके लिए आप यहां बताए गए सुझावों की पालना कर सकते हैं, जैसे कि 

1. दरअसल इस तरह की समस्या से अपना बचाव करने के लिया आप रोजाना फल, सब्जियां, नट्स आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। आमतौर पर इन चीजों में कैलोरी नहीं होती है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा काफी कम होता है।

2. ज्यादातर इस दौरान आप हेल्दी फैट्स वाली चीजें जैसे कि ऑलिव ऑयल, फ्लैक्स सीड्स, अखरोट, बादाम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। 

3. इस समस्या से अपना बचाव करने के लिए आप शुगर युक्त चीजें और सैचुरेटेड फैट जैसी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें। अगर इस दौरान आपको हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कोई समस्या है तो आपके लिए इन का सेवन बंद करना फायदेमंद रहेगा।

4. दरअसल इस दौरान हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए आप रोजाना नियमित रूप से कसरत करें। आमतौर पर इस दौरान विशेषज्ञ सलाह देते हैं, कि रोजाना कम से कम 30 मिनट तक का वर्कआउट करें। दरअसल यह शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

नपुंसकता के जोखिम को कम करने के टिप्स 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि नपुंसकता के खतरे को कम करने के लिए सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को मैनेज करना जरूरी नहीं है, बल्कि इस के साथ, कुछ और चीजों को भी अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना जरूरी होता है। जैसे कि 

1. दरअसल नपुंसकता के जोखिम को कम करने के लिए आप रोजाना सेहतमंद खुराक की पालना करें, इस दौरान आप ऐसी चीजों का सेवन बिलकुल भी न करें, जिसकी वजह से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कोई समस्या हो।

2. इसके जोखिम को कम करने के लिए आप रोजाना नियमित रूप से कसरत करें और साथ ही अपने वजन को संतुलित रखें।

3. ज्यादातर आप इस दौरान स्मोकिंग और शराब का सेवन बिलकुल भी न करें। इनका सेवन सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। 

4. दरअसल आप इस दौरान तनाव और अवसाद जैसी समस्या से दूरी बना कर रखें। आपको बता दें कि आपकी मानसिक सेहत जितनी सही रहेगी, आपके इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या फिर नपुंसकता का जोखिम उतना ही कम होगा।

निष्कर्ष

आज के समय में घर संभालने और सफलता प्राप्त करने की बड़ी जिम्मेदारीयां होने की वजह से पुरषों में तनाव और अवसाद का स्तर काफी ज्यादा बड़ा है। ऐसा महिलाओं के साथ भी होता है, पर विशेष रूप से पुरुष इससे काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। साथ ही दोस्ती, रिश्तेदारी आदि भी उनके तनाव का कारण बन रही है। इस तरह की स्थिति पुरुषों की मेंटल हेल्थ और साथ ही पुरुषों की ओवर ऑल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डालती है। तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या होने पर वह अक्सर अपने मन को बहलाने के लिए जंक फूड आदि का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से उनको मोटापे जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है और साथ ही इसकी वजह से उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लग जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर व्यक्ति के शरीर में ब्लड फ्लो बाधित हो जाता है। पुरुषों में बढ़ता हुआ हाई कोलेस्ट्रॉल उनकी नपुंसकता का एक बहुत बड़ा कारण बन रहा है। अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का उपचार समय पर न किया जाए, तो धीरे-धीरे पुरुषों को इरेक्शन में परेशानी आने लगती है और इस तरह की स्थिति भविष्य में पुरुषों के लिए नपुंसकता की मुख्य वजह बनकर उभर सकती है। साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण वयक्ति को हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ जैसी समस्याओं का खरता बढ़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति में नपुंसकता का जोखिम और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आप इस दौरान अपने हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज और नपुंसकता के जोखिम को कम करने लिए आप ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं और इस तरह की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर आप बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है और आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं और आप इस समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं, तो आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।