क्या वाकई ये 2 आयुर्वेदिक चूर्ण कर सकते हैं कब्ज की समस्या से राहत प्रदान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Feeling stressed or anxious, young man with headache in a mental health counseling session.

Loading

दरअसल, आज अपनी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने काम में ही लगे रहते हैं और ज्यादातर अपनी सेहत पर ध्यान देने की बजाय, इसे नजरअंदाज कर सिर्फ पेट भरने के लिए गलत खाने का चुनाव कर लेते हैं। इसके अलावा, इसके कारण उनके जीवन में शारीरिक गतिविधियां भी काफी कम हो जाती हैं। इसकी वजह से लोगों को पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें कब्ज की समस्या होना काफी ज्यादा आम होता है। इन्ही कारणों की वजह से लोग कब्ज की समस्या से इतने ज्यादा परेशान रहते हैं, कि वह अपने काम को भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की डाइट को फॉलो करते है, दवाइयों का सेवन करते हैं और कहीं न कहीं घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में, आप कुछ आयुर्वेदिक चूर्ण का इस्तेमाल करके भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में कब्ज को कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी माना जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप हरड़, सनायपत्र, आरग्वध और त्रिवृत चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। यह चूर्ण वाकई कब्ज से राहत प्रदान करने में काफी मददगार साबित होते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

कब्ज से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण!

कब्ज जैसी समस्या में पेट भारी लगने लगता है और इसी समस्या से राहत पाने के लिए आप निम्नलिखित आयुर्वेदिक चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे 

See also  बच्चे के जन्म के बाद कम हो जाती है यौन इच्छा, बढ़ाने के लिए डॉक्टर के बताए ये 3 टिप्स अपनाएं

1. हरड़

हरड़ का सेवन करने से न केवल पाचन शक्ति बढ़ती है, बल्कि इससे आंतों में जमा मल भी बाहर निकल जाता है। इसी लिए आयुर्वेद में पाचन तंत्र के लिए हरड़ को काफी लाभदायक माना जाता है। हरड़ में पाया जाने वाला हल्का रेचक गुण, जो कब्ज की समस्या को धीरे धीरे दूर कर देता है। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो इससे कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं, जिसमें गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या शामिल है। इसका सेवन 3 से 5 ग्राम हरड़ चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर रात को सोने से पहले किया जा सकता है। इसके अलावा, थोड़े से शहद या फिर गुड़ के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है। हफ्ते में केवल 4 से 5 दिन इसका सेवन आपके पाचन को बेहतर बना सकता है। 

2 . त्रिवृत चूर्ण 

त्रिवृत चूर्ण का सेवन न केवल आंतों को साफ करता है, बल्कि शरीर से कफ और टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकालने मदद पड़रान करता है। इसका नियमित सेवन कफ वाली कब्ज की समस्या से राहत प्रदान करता है। इसका सेवन 2 से 3 ग्राम त्रिवृत चूर्ण को गुनगुने पानी या फिर दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले किया जा सकता है। स्वाद कड़वा लगने पर आप इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं। हफ्ते में 3 से 4 बार इसका सेवन किया जा सकता है। 

कब्ज से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

See also  कब्ज से दिनभर परेशानी होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें 

कब्ज से बचने के लिए आप डॉक्टर के बताये निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे 

1. हर रोज कम से कम 2 से 3 लीटर पानी का सेवन करें .

2. डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करना न भूलें। 

3. हर रोज सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करें। 

निष्कर्ष: माना कि कब्ज की समस्या आम है, पर महत्वपूर्ण ध्यान न देने पर यह और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। इससे आपकी जीवनशैली बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। अगर आप भी कब्ज जैसी समस्या से पीड़ित हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आप लेख में बताई गयी जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। यह इस समस्या में काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकती हैं, पर इन जड़ी-बूटियों के सेवन के सही तरीके और मात्रा का ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। और अगर ऐसे में, आपको कब्ज की समस्या काफी लंबे वक्त से परेशान कर रही है, तो इस दौरान आपको बिना देर किए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और कब्ज जैसी और भी किसी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. कब्ज की समस्या के कारण कौन -कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

ध्यान न देने पर कब्ज की समस्या के कारण बवासीर, मल का जमाव और मलाशय

See also  डॉक्टर से जानें, आखिर प्रोटीन और फाइबर में से हमारे शरीर के लिए कौन सा पोषक तत्व ज्यादा फायदेमंद हो सकता है?

का खिसकना जैसी गंभीर समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। 

प्रश्न 2. कब्ज से राहत पाने के आयुर्वेदिक चूर्ण क्या हो सकते हैं? 

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए शुद्धि चूर्ण, त्रिफला और इसबगोल जैसे आयुर्वेदिक चूर्ण इस समस्या में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। 

प्रश्न 3. कब्ज की समस्या कैसे होती है?

दरअसल, कब्ज की समस्या तब होती है, जब हमारी बड़ी आंत मल से काफी ज्यादा पानी को सोख लेती है, जिसकी वजह से हमारा मल काफी ज्यादा सख्त और सूखा सा हो जाता है, जो जोर लगाने पर भी नहीं निकलता है। आसान भाषा में इससे मल त्याग करने की गति धीमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति को कई तकलीफों से गुजरना पड़ता है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें रोजाना कम फाइबर वाले भोजन का सेवन करना, पानी का कम सेवन करना, शारीरिक गतिविधि में कमी होना, तनाव लेना और कुछ दवाओं का सेवन भी शामिल है। दरअसल, यही कारण आंतों की मांसपेशियों की गति को काफी धीमा कर सकते हैं। 

प्रश्न 4. कब्ज की समस्या किन लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है?

वैसे तो, कब्ज की समस्या विशेष तौर पर 65 साल से भी ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित करती है। पर, साथ में इस समस्या की चपेट में गर्भवती महिलाएं, कम शारीरिक गतिविधि वाले लोग और कम फाइबर वाली खुराक का सेवन करने वाले लोग भी आ जाते हैं।