कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दही में किस चीज को मिलाकर खाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

what-are-the-potential-benefits-of-mace-for-men

Loading

आज के समय में खान- पान सही न होने की वजह से लोगों को ऐसी कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिससे कि वह कई महीनों तक परेशान रहते हैं और अपने रोजाना के काम को अच्छे तरीके से कर भी नहीं पाते हैं। इस में से ही एक है कब्ज की समस्या जिससे लोग ज्यादातर परेशान रहते हैं। लोगों को कब्ज की समस्या होना एक आम बात होती है, जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में प्रभावित कर सकती है। इसके कारण लोग अपने रोजाना के काम को अच्छे तरीके से बिल्कुल भी नहीं कर पाते हैं और इस समस्या के इलाज के लिए कोई न कोई उपाय को ढूंढ़ते ही रहते हैं। आम तौर पर, कब्ज की समस्या में लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसमें एक पीड़ित व्यक्ति का पेट अच्छे तरीके से साफ़ न होना, मल सख्त होना, रोजाना पेट दर्द होना और साथ में पेट में गैस जैसी समस्या बनना शामिल होता है। दरअसल, अगर आपको भी काफी लंबे वक्त से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इस तरह की समस्या को ठीक करने के लिए आप काफी मात्रा में पानी का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें और फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करें, जिसमें फल, सलाद और हरी सब्जियां शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, इस तरह की समस्या के लिए आप एक नेचुरल उपाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आप अपने रोजाना के खाने में दही और अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन आप रात के समय में कर सकते हैं। 

See also  बच्चे के जन्म के बाद कम हो जाती है यौन इच्छा, बढ़ाने के लिए डॉक्टर के बताए ये 3 टिप्स अपनाएं

दरअसल, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए दही और अलसी का सेवन काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। आम तौर पर, यह दोनों चीजें ही न केवल एक व्यक्ति के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि यह आंतों की कार्यक्षमता को भी सुधारने में काफी मदद प्रदान करती हैं। इसके साथ ही अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में, दही और अलसी के बीज को मिक्स करके खाते हैं, तो इससे आपका पेट पूरी तरीके से साफ़ हो सकता है। असल में, रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से आप सुबह टॉयलेट में घंटों तक बैठकर प्रेशर लगाने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे

आपका मल आराम से आता है और आपको किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे आपको रोजाना होने वाली या फिर लंबे वक्त तक की कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। समस्या अधिक गंभीर होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

कब्ज की समस्या के दौरान दही और अलसी के बीज खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

कब्ज की समस्या में दही और अलसी के बीज का सेवन करने के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं:

See also  क्या लेज़र और आरएफए से बवासीर का दर्द रहित उपचार किया जाता है? जानिए डॉक्टर से

1. पेट की बेहतर सफाई होना 

यह सभी जानते हैं, कि दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी मानी जाती है। इसके साथ ही, अलसी के बीज जिनमें प्राकृतिक तेल मौजूद होता है। दरअसल, डॉक्टर के अनुसार, दही का प्रोबायोटिक और अलसी के बीजों का प्राकृतिक तेल कब्ज की समस्या को ठीक करने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करते हैं। आम तौर पर, यह मल को मुलायम बनाकर एक व्यक्ति के पेट की अच्छे तरीके से सफाई करते हैं, जिससे न केवल कब्ज की समस्या दूर होती है, बल्कि इससे पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी काफी ज्यादा दूर हो जाती हैं। 

2. पाचन तंत्र का मजबूत होना 

आम तौर पर, दही में लैक्टोबैसिलस जैसे कई तरह के अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो न केवल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा, यह आंतों की माइक्रोफ्लोरा को संतुलित करने में काफी मदद प्रदान करते हैं। दरअसल, जब आप दही में अलसी के बीजों को मिलाकर उन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको खाने को जल्दी पचाने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है। इसके साथ ही, दही और अलसी के बीज पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं। 

कब्ज की समस्या में दही और अलसी का सेवन करने का सही तरीका क्या होता है?

See also  कौन से जिम सप्लीमेंट्स सेक्स की समस्या दे सकते है

आज के समय में हर कोई कब्ज की समस्या से जूझ रहा है और इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से दही और अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं, जैसे कि 

1. दही और अलसी के बीजों का मिश्रण

इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आप दही और अलसी के बीजों का मिश्रण अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें और इसमें एक चम्मच भुने हुए अलसी के बीजों का पाउडर मिलाएं। इसका सेवन आप सुबह नाश्ते के बाद दोपहर में भी कर सकते हैं। 

2. अलसी पाउडर के साथ दही

इस दौरान आप अलसी के बीजों को हल्का भून कर पीस लें और रोजाना अपनी डाइट में 1 से 2 चम्मच दही में मिलाकर खाएं। 

निष्कर्ष : कुल मिलाकर कब्ज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति इस समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना अपनी डाइट में दही के साथ अलसी के बीजों को मिकालर खा सकते हैं। इससे काफी हद तक कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। दूध से एलर्जी या फिर गैस की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए पेट से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही संजीवनी हेल्थ सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।